आखिर क्यों - सुशांत


सुशांत मेरे पास तुम्हारे प्रति कोई दया भाव नहीं है ......

क्योंकि आपने सम्मान, शोहरत, पुरस्कार और दौलत होने के बाद भी आत्महत्या कर ली ।

मैंने सुना था कि आपने AIEEE में 7वाँ स्थान पाया था, आप अपनी पोस्ट से लोगों को प्रतोत्साहीत करते रहते थेे जिससे उनकी निराशा खत्म हो ।

पर क्या अपने इस वैश्विक महामारी में सड़को पर हजारों किलोमीटर चलने वाले मजदूरों को नहीं देखा, नहीं देखा कैसे एक मां अपने बच्चे को बैग पर खींचे ले जा रही थीं, नहीं देखा एक बेटी अपने पिता को साईकिल पर हजारों कि.मी. आग बरसती धूप में लेकर चलती रही थी ।

शायद नहीं देखा ही होगा, क्योंकि यदि देखा होता तो जीने का हौसला आता, कायरों की तरह मरते नहीं 😕😕।

सैकड़ो किलोमीटर का लंबा सफर बिना किसी भोजन और सवारी के बिना करना, साथ ही साथ मन में इस बात का भय की आगे क्या होगा कहाँ से करूँगा परिवार का जीविकोपार्जन । इसके बाद भी हँसते हुए चलते जाना कि हाँ फिर  वक़्त बदलेगा जरूर, फिर एक ऐसा दिन आएगा कि जिंदगी सामान्य हो जाएगी फिर खुशियां लौटेंगी और हम फिर से मुश्कुरा उठेंगे ।

कभी-कभी हमें वो लोग सिखाते है जिनको हमें सीखना था ।

मानव मस्तिष्क बहुत ही जटिल है । तथा इसको नियंत्रण में रखना उतना ही जटिल है । सबसे बड़ा सुख है सुकून और हाँ इसके लिए किसी पैसे की नहीं एक सुलझे हुए साधारण से दिमाग की जरूरत होती है । जो परिस्थितियों का सही समय पर मूल्यांकन कर उसके अनुरूप सकारात्मक सोच सके ।

हमारा दिमाग ज्यादातर हमें ये दिखता है कि हमारे साथ आगे बहुत ही बुरा होने को है और हम डर जाते हैं कि हम उन परिस्थितियों को कैसे झेलेंगे, मगर मेरा विश्वास मानिये हम जितना बुरा खुद के बारे में सोंचते हैं उसका 1 प्रतिशत भी बुरा हमारे साथ नहीं होता है । हमारा मन विचलित रहकर हमें गलत कदम उठाने को प्रेरित करता है, याद रखिये यही वो समय है जब आपको ख़ुद से लड़कर विजय प्राप्त करना होता है । और फिर कभी आप पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे ।

डर कर भागने से अच्छा है उसका सामना करो और लड़ो फिर जीत सिर्फ तुम्हारी ही होगी ।





- मानवेन्द्र किशोर ।



Comments

  1. बिल्कुल सही कहा .....
    👌👌👌👌

    ReplyDelete
  2. Ultimate but still Sushant is also a human being, we don't know what he was going through!

    ReplyDelete
  3. Agree with the thought of sneh _that in what circumstances he did this , #RIP sushant

    ReplyDelete

Post a Comment